द्वारका: ख्याला थाना पुलिस ने रघुबीर नगर से हथियार लेकर वारदात करने के इरादे से घूम रहे बदमाश को किया गिरफ्तार
ख्याला थाना पुलिस ने हथियार लेकर वारदात करने के इरादे से घूम रहे बदमाश को रघुबीर नगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम रवि उर्फ़ कालू है जो उत्तम नगर के विकास नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल व 2 ज़िंदा कारतूस बरामद किये है। इसके ऊपर हत्या व लूटपाट सहित 26 मामले दर्ज़ है।