द्वारका: द्वारका सेक्टर-3 से चोरी की 3 स्कूटी के साथ झपटमार गिरफ्तार, नारायणा थाना पुलिस ने की कार्रवाई
नारायणा थाना पुलिस ने एक झपटमार को द्वारका सेक्टर 3 की जेजे कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम साहिल उर्फ़ चीता है जो इंदरपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की तीन स्कूटी ,2 पर्स व एक मोबाइल को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 9 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।