दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने NDPS एक्ट के मामले में फरार चल रहे पसौंडा गैंग के एक बदमाश को यूपी के झांसी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम अज़ीम है जो गाज़ियाबाद का रहने वाला है। यह पसौंडा गैंग का सक्रिय सदस्य है और इसके ऊपर पहले से ही NDPS एक्ट के तीन मामले दर्ज़ है।