पलासी: पलासी प्रखंड के धरमगंज विद्यालय में भव्य आयोजन, शिक्षक, ग्रामीण और अभिभावक रहे उपस्थित
Palasi, Araria | Apr 5, 2026 धरमगंज विद्यालय में प्रधानाचार्य देवनारायण यादव के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह हुआ। विद्यार्थियों के नृत्य से माहौल भावुक बना। शिक्षक, ग्रामीण और अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए और सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।