कोईलवर: खनगांव सोन नदी किनारे से पुलिस ने बाइक पर लदे 100 लीटर महुआ शराब को किया ज़ब्त, धंधेबाज फरार
कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना अंतर्गत खनगांव सोन नदी किनारे से चांदी थाने की पुलिस ने बाइक पर लदे सौ लीटर महुआ शराब रविवार को देर रात्रि 9:30 बजे के करीब जब्त किया है। वहीं पुलिस की गाड़ी आते देख धंधेबाज फरार हो गया। इस बाबत चांदी थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि नदी के रास्ते पटना जिला से शराब लेकर आने की गुप्त सूचना मिली थी।