कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन सहित कोईलवर सिक्स लेन पुल से मनभावन मोड़ तक लगा जाम, ट्रक चालक हुए परेशान
रविवार को कोईलवर छपरा फोरलेन सहित कोईलवर सिक्स लेन पुल से लेकर मनभावन मोड तक एक लेने में भयंकर जाम लग रहा। जाम मे फंसे ट्रक चालकों ने दिन के 3:30 बजे बताया कि हम लोग जाम में फंसे रहते हैं और पुलिस के द्वारा दाहिने से बालू लदे गाड़ियों को निकाला जाता है। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं पुलिस के मौजूदगी में विपरीत दिशा से गाड़ियां जा रही है।