कोईलवर: पटना में बदलो बिहार महाजुटान रैली को लेकर माले ने कोइलवर नगर पंचायत के बबुर बानी में की समीक्षा बैठक
रविवार को दिन के 3:00 के करीब कोईलवर प्रखंड के बबुर बानी में 9 मार्च को पटना में बदलो बिहार महजुटन रैली को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक किया गया। बैठक में बड़हरा विधानसभा प्रभारी नंद जी नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को लेकर कहा कि महिलाओ को ठगने का काम किया जा रहा है बैठक में जिला कमेटी सदस्य विशाल कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।