कोईलवर: सूरौंधा टोक पर छापेमारी में पुलिस ने 7000 किलो फूला महुआ, अर्ध निर्मित शराब उपकरण और शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त
बिहार में शराबबंदी के बाद भी इसकाअवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। बड़े पैमाने पर शराब बनाने से लेकर इसकी बिक्री हो रही है। मामले में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किया जा रही है। ताजा मामला कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौधा टोक की है। जहां एएलटीएफ टास्क फोर्स और कोईलवर थाने की पुलिस के द्वारा 7000 किलो फुला महुआ जावा सहीत शराब बनाने के उपकरण को ध्वस्त किया गया।