खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के दरूवा जब्ती माफी गांव में जमीन पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। रामवृक्ष ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। वहीं मालती देवी ने जमीन का बैनामा होने का दावा किया। मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर जांच शुरू कर दी है।