दिव्यांग हीरा साय के घर पहुंचकर सांसद चिंतामणि महाराज ने प्रज्ज्वलित किया आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री आवास मिलने पर भावुक हुईं मीना बाई, कहा- तन से टूट चुके थे, लेकिन सरकार ने दिया सम्बल और खुशी
जीवन में परिस्थितियां जब कठिन होती हैं, तब छोटे-छोटे बदलाव भी परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन जाते हैं। जर्जर कच्चा मकान, पति की दिव्यांगता और आर्थिक कठिनाइयों के बीच ग्राम सरईगहना निवासी श्रीमती मीना बाई चेरवा के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिला पक्का आवास नई उम्मीद लेकर आया है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ग्राम सरईगहना पहुंचे और दिव्यांग हीरा साय के घर 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #आशीर्वाद_का_दीया #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva
18 views | Korea, Chhattisgarh | Sep 19, 2026