खोदावंदपुर: गिरिराज सिंह की जीत पर खोदावंदपुर प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।
बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की दुबारा जीत पर खोदावंदपुर प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। गिरिराज सिंह की जीत पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुशवाहा, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष सरोज कुमार सहित अनेक एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने खोदावंदपुर में अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।