धौलपुर: 14 साल बाद गिरफ्त में 'मौत का सौदागर', पूर्व विधायक बीएल कुशवाह के कनेक्शन वाले चर्चित हत्याकांड का पर्दाफाश
धौलपुर पुलिस की 8 महीने लंबी लगातार पीछा करने की रणनीति आखिर रंग लाई। 35 हजार रुपए का इनामी और बेहद शातिर शूटर रोबिन सिंह को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे के टोल से दबोच लिया गया। यही रोबिन, जिसने 27 दिसंबर 2012 की सुबह छात्र नेता नरेश कुशवाह को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। इस हत्याकांड की साजिश कोई आम वारदात नहीं थी। जांच