लातेहार: किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
लातेहार : प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को भाजपा ग्रामीण पूर्वी, पश्चिमी एवं नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को लेकर हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी, विश्वासघात एवं किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया गया।