कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में खड़ंजा बिछाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट के आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता शिवा कश्यप ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर स्थानीय पुलिस की विवेचना पर सवाल उठाए हैं।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि 19 अगस्त को खड़ंजा बिछाने के दौरान विवाद हुआ और मारपीट की गई। घर में घुसकर मारपीट करने तथा पत्नी के साथ भी अभद्रता के आरोप लगाए गए हैं। मामले में रनियां थाने में मुकदमा अपराध संख्या 161/2026 दर्ज है, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई है।
शिकायतकर्ता ने दूसरे मुकदमे को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच और विवेचना किसी दूसरे थाने या निष्पक्ष इकाई से कराने की मांग की है। अब पुलिस जांच में वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने आने का इंतजार है।
आपकी नजर में इस मामले की निष्पक्ष जांच कैसे होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं।
#KanpurDehat #Raniya #KanpurNews #UPNews #BreakingNews CrimeNews
Mathura, Mathura | Aug 25, 2026