हरदोई: अंबेडर जयंती आज, जगह-जगह हो रहे कार्यक्रम, उल्लास और उत्साह का माहौल, अंबेडकर मैदान में जुटे अनुयायी
Hardoi, Hardoi | Apr 14, 2026 संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज पूरे क्षेत्र में अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों, रैलियों और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।