सुल्तानपुर: हरियाली कजरी तीज पर शहर के गोमती हास्पिटल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
हरियाली कजरी तीज के अवसर पर गोमती हॉस्पिटल के परिसर में अस्पताल की निदेशक पल्लवी वर्मा के संयोजन में तीन दर्जन से अधिक नगर की महिलाओं ने एकत्रित होकर कजरी तीज का त्यौहार मनाया।महिलाओं ने विभिन्न तरह की खेल प्रतियोगिता एवं व्रत के महत्व के बारे में एक दूसरे से चर्चा की।ज्ञात हो कि कजरी तीज पूर्वांचल का एक प्रमुख त्योहार है।