नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार*
।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर बघेलान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, शुभम सिंह पिता अशोक सिंह को नशीली कफ सिरप के साथ मौके पर पकड़ा गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरेन्द्र रावत, प्रधान आरक्षक अमर बहादुर सिंह तथा आरक्षक जयपाल और रवि गुर्जर की टीम द्वारा की गई।
Huzur, Bhopal | Aug 12, 2026