मंदसौर: ₹1814 करोड़ के ड्रग मामले में मंदसौर पहुंची एनसीबी की टीम, जिला अस्पताल से भोपाल ले जाया जाएगा आरोपी
बुधवार को 12 बजकर 30 मिनिट के आसपास मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदसौर एमडी ड्रग फैक्ट्री मामले में एनसीबी की टीम मंगलवार को मंदसौर पहुंची। एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक आज बुधवार को आरोपी प्रेम प्रकाश पाटीदार को पूछताछ के लिए जिला अस्पताल से भोपाल ले जाया जाएगा। संभावना है कि प्रेम पाटीदार का उपचार भी भोपाल में ही किया जाएगा।