धनघटा: धनघटा में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और डीबीटी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले स्वास्थ्य कार्ड
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के श्री ताराचंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिठना-सिठना में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए डीबीटी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यस्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ हुई,