फतुहा: बांकीपुर से चोरी हुए एक माह के बच्चे का मुख्य आरोपी मौजीपुर गांव से गिरफ्तार
Fatwah, Patna | May 7, 2026 बांकीपुर मोहल्ले से 16 जनवरी को चोरी गए एक माह के बच्चे का मुख्य आरोपी को फतुहा पुलिस ने मौजीपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर किया है। आरोपी मौजीपुर गांव निवासी राजेश कुमार है। चोरी गए बच्चे को ₹100000 में सौदा कर राजेश कुमार ने खरीदा था। घटना के बाद से राजेश कुमार फरार था। पुलिस ने बच्चा को पहले ही बरामद कर लिया है।