शाहजहांपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 53 रामनगर कॉलोनी में पार्षद पति ने लंबे समय से जर्जर विद्युत पोलों को कराया सही
दरअसल नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 53 रामनगर कॉलोनी में लंबे समय से जर्जर, कटे-फटे और टूटे हुए बिजली के पोल लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बने हुए थे। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा पार्षद पति कृष्ण गोपाल ‘बिन्नू’ ने बिजली विभाग से समन्वय कर कई पुराने और गले हुए बिजली के पोलों को ठीक करवाया तथा जहां आवश्यकता थी वहां नए पोल भी लगवाए गए।