संडीला: स्कूल चलो अभियान रैली तथा संगोष्ठी का आयोजन ब्लाक सभागार में किया गया
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से ब्लॉक सभागार संडीला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इसके बाद विधायक ने स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेगमगंज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया।