राजपुर: राजपुर के जलहरा मौजा में चिंगारी से लगी आग, 2 हेक्टेयर गेहूं की फसल खाक, किसानों ने मुआवजे की गुहार लगाई
Rajpur, Buxar | Apr 10, 2026 राजपुर प्रखंड क्षेत्र के अकबरपुर पंचायत के जलहरा मौजा में शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब चिंगारी से लगी आग गई। जिसके बाद आग ने किसानों के खेत पर कहर बरपा दिया। पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैली और करीब 2 हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार जलहरा मौजा में गेहूं की कटनी चल रही थी। इसी दौरान पास के कटे खेत में किसी ने आग लगा दी।