गाज़ियाबाद: ऋषिकेश के होटल में ले जाकर मंगेतर ने जबरन बनाए संबंध, कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कविनगर क्षेत्र की एक युवती को उसके मंगेतर के द्वारा ऋषिकेश के होटल में ले जाकर जबरदस्ती संबंध बनाने के साथ साथ अगले दिन वापस गाजियाबाद आते समय मंगेतर के दोस्तों द्वारा पीड़िता से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने के बाद पीड़िता के मंगेतर आशु चौधरी व घटना में संलिप्त उसके अन्य दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।