गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर पुलिस ने गांजा बेचने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 किलो 690 ग्राम गांजा हुआ बरामद
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान गोकुलपुरी की तरफ से नहर की पुलिया के पास से गांजा बेचने वाले मोहित उर्फ लाला और मोहित नाम के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 690 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।