गाज़ियाबाद: थाना वेव सिटी पुलिस ने पैसे दो गुने करने के नाम पर ठगी करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में 3 पुलिसकर्मी भी शामिल
गाजियाबाद की थाना वेव सिटी पुलिस ने शुक्रवार को पैसे दो गुने करने के नाम पर ठगी करने वाले गाजियाबाद, हापुड़ और आगरा में तैनात तीन पुलिसकर्मियों के साथ 3 अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी देहात SN तिवारी ने बताया कि आरोपितों में से एक पीड़ित मोहम्मद शादाब निवासी न्याय खंड का जीजा मोहतरम है।