गाज़ियाबाद: 'रेप पीड़िता की हो चुकी है मौत'... मेसेज सर्कुलेट कर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध गाजियाबाद पुलिस करेगी कार्रवाई
लिंक रोड क्षेत्र में हुई रेप की घटना के बाद काफी बवाल हुआ। वहीं, सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर रेप पीड़िता की मौत हो जाने की अफवाह फैलाने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि जिन भी लोगों द्वारा ये अफवाह फैलायी जा रही है, उनको चिन्हित करके सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।