गाज़ियाबाद: नशे में बेटी और उसकी मां के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले सौतेले पिता को मसूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना मसूरी पुलिस ने शुक्रवार को नशे में बेटी और उसकी मां के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले पीड़िता के सौतेले पिता हरदयाल अहिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले में पीड़िता द्वारा तहरीर देते हुए बताया गया था कि उसके सौतेले पिता द्वारा पीड़िता व पीड़िता की माँ के साथ नशा करके गन्दी गन्दी गालियां देते हुए मारपीट की जाती है।