मोतीझील इलाके में शनिवार दोपहर सेल्स टैक्स विभाग की विशेष टीम ने कपड़ा शोरूम सागर रेडीमेड में छापेमारी की। कार्रवाई की खबर फैलते ही आसपास के कपड़ा कारोबारियों में हड़कंप मच गया और कई दुकानों ने एहतियातन अपने शटर गिरा दिए। सेल्स टैक्स विभाग को लंबे समय से शोरूम के टर्नओवर और जमा किए जा रहे टैक्स के आंकड़ों में अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। विभाग को आशंका