चैनपुर: जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने अस्पताल में एंबुलेंस, ऑक्सीजन, दवा व चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर सौंपा ज्ञापन
Chainpur, Gumla | Jul 21, 2026 चैनपुर अनुमंडलीय जागरूकता मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को गुमला उपायुक्त से मुलाकात कर चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में उपचार के अभाव में हुई शिवानी कुमारी की मौत का मामला प्रमुखता से उठाते हुए अस्पताल की गंभीर अव्यवस्थाओं से उपायुक्त को अवगत कर