वारासिवनी: धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, डीजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु, तीन दिन चलेगा सार्वजनिक प्रतिमाओं का विसर्जन
वारासिवनी नगर एवं क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए और गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। घरों की प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक चला। सार्वजनिक प्रतिमाओं का विसर्जन तीन दिनों तक होगा। विसर्जन स्थल पर पुलिस, राजस्व व नपा टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। जगह-जगह भंडारे भी हुए।