झालरापाटन: झालावाड़ पुलिस ने महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया
झालावाड़ पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान 'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' शुरू किया है। यह पहल जिलेभर में संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।