लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस वालों की हुई सघन जांच
लखीसराय जिले में अपराध नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के उद्देश्य से सोमवार एवं मंगलवार के बीच रात्रि गश्ती व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. मंगलवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई. बरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा गश्ती दल,ऑडी तथा डायल 112 सेवा में तैनात पुलिस कर्मियों की जांच की गई.