जौनपुर: मिशन शक्ति अभियान के तहत 10 अभियुक्तों को सुनाई गई सजा
जौनपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से महिला संबंधी अपराधों में 9 मामलों का निपटारा उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन कनविक्शन" और मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत जनपद जौनपुर पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी करते हुए 9 मामलों में 10 अभियुक्तों को कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा दिलाई है।