जौनपुर: डीएम ने प्रारंभिक परीक्षाओं के सफल संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक
डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 और सहायक वन संरक्षक, क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार की सायं करीब 4 बजे बैठक हुई। यह परीक्षा 12 अक्टूबर को दो सत्रों में जनपद के 34 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी