जौनपुर: लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट जौनपुर ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट का प्रतिनिधि मंडल बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और आगामी दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजा आयोजन को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने पूजा पंडालों की सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।