जौनपुर: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सपा नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।