अलवर: शहर में पहली बारिश के चलते सफाई की पोल खुली, नाला बन गई सड़क लोग हुए परेशान
Alwar, Alwar | Jun 22, 2024 अलवर नगर निगम की ओर से नालों की सफाई के किए दावों की पोल शुक्रवार रात को हुई पहली बारिश ने खोल दी शहर के गाद से भरे हुए नालों की गंदगी सड़कों पर बहने लगी नालों का पानी सड़क पर आ गया एवं शहर की सड़कों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंबेडकर सर्किल, गायत्री मंदिर रोड, अशोक टॉकीज, एसएमडी सर्किल व काली मोरी पर सड़के लबालब हो गई।