आंवला: आंवला के मुतलकपुर पट्टी में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हुआ हमला, पुआल में लगाई गई आग
Aonla, Bareilly | Apr 11, 2026 आंवला थाना क्षेत्र के मुतलकपुर पट्टी गांव में शुक्रवार को देरशाम पांच बजे सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर हमला हुआ। महिलाओं ने टीम और जेसीबी पर पथराव किया, साथ ही परिसर में रखे पुआल में आग लगा दी। टीम ने पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाया। मामले में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।