चूरू: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 11,53,901 गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए गए, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
Churu, Churu | Nov 23, 2025 मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत चूरू जिले में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तेजी से जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में चल रहे इस कार्य में रविवार सांय 4 बजे तक जिले में कुल 11,53,901 गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं, जो जिले की कुल प्रपत्र संख्या का 68.25 प्रतिशत है।