चूरू: चांदनी चौक क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट में पेश किया
Churu, Churu | Nov 23, 2025 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में संदिग्ध घूम रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में पेश किया है। कोतवाली थाना के सब इंस्पेक्टर किशनाराम ने रविवार शाम बताया कि वह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान जब पुलिस चांदनी चौक पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस जाप्ता को देखकर भागने लगा।