चूरू: एरिया डोमिनेशन अभियान में गैंग फॉलो करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, कोतवाली क्षेत्र से 3 व्यक्तियों को लाया गया
Churu, Churu | Nov 23, 2025 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर चलाये गए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सोशल मीडिया पर कुख्यात गैंगस्टरों को फॉलो करने वाले तीन युवकों को रविवार को थाने लाकर पूछताछ की। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रोहित गोदारा व सम्पत नेहरा गैंग से जुड़े अकाउंट्स को फॉलो करने वालों की सूची खंगाली।