पातेपुर: तीसीऔता थाना क्षेत्र के पिंडौता खुर्द गांव में करंट लगने से किशोर की मौत, बुझा घर का इकलौता चिराग
पातेपुर के पिंडौता खुर्द गांव में करंट प्रवाहित गिरे एलटी तार के संपर्क में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी स्व कृष्णनंदन साह का पुत्र रंजन कुमार है। मंगलवार की शाम 7 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि रंजन घर का इकलौता चिराग़ था। उसके पिता की मौत कुछ दिन पूर्व एक हादसे में हो गई थी। रंजन अपनी मां एवं दादा दादी के साथ रहता था।