कन्नौज: सलेमपुर तारा बांगर गांव के निवासी पीड़ित ने खेत पर कब्जा कर निर्माण के मामले में तहसील समाधान दिवस में दिया पत्र
सदर तहसील क्षेत्र के सलेमपुर ताराबंगार निवासी उमेश चंद के द्वारा शनिवार को सदर तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायत पत्र दिया गया, जिसमें पीड़ित के द्वारा बताया गया कि उसके ही गांव के रहने वाली एक महिला के द्वारा उसके खेत पर कब्जा कर लिया गया, और वहां पर निर्माण कार्य कराया जा रहा पीड़ित ने बताया कि न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है।