कन्नौज: कन्नौज में देर रात तक निकलती रही कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों की दिखी भीड़
कन्नौज शहर में देर रात काॅवड़ियों की भीड़ बोर्डिंग ग्राउंड में दिखती रही, इस दौरान सड़कों पर काॅवड़ यात्रा भी निकलती रही। शुक्रवार देर रात 11 बजे तक प्रशासन भी मुस्तैद रहा, काॅवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। इस दौरान लगातार काॅवड़ यात्रा बाबा गौरीशंकर मंदिर की ओर प्रस्थान करती रही, जिसमें शिवभक्त झूमते नाचते हुए बाबा के दरबार की ओर बढ़ते दिखे ।