कन्नौज: पीएम किसान उत्सव दिवस पर मोदी ने किया संबोधन, विकास भवन में आयोजित किया गया कार्यक्रम
कन्नौज विकास भवन में शनिवार को पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया जिसका लाइव प्रसारण विकास भवन सभागार में देखा गया। मंत्री असीम अरुण और कई किसानों की मौजूदगी रही, कार्यक्रम के दौरान किसान सम्मान निधि के तहत कई करोड़ रुपए कन्नौज के किसानों के खाते में आने की बात मंत्री असीम अरुण ने कही। किसानों को आधुनिक खेती के बारे में प्रेरित किया गया।