कन्नौज: कन्नौज शहर के शनि मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे भक्त, शनिवार का दिन शनि पूजा के लिए खास होता है
कन्नौज शहर में शनिमंदिरों में आज सुबह से ही शनिवार के दिन भक्त शनिदेव की पूजा अर्चना करने पहुंचे, जहाॅं पर भक्तों ने शनिदेव को दीपक जलाते हुए सरसों का तेल और काले तिल के साथ फूल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। शनिदेव की पूजा अर्चना के लिए शनिवार का दिन खास माना गया है, इसलिए शनिदेव की पूजा के लिए भक्त सुबह से ही पहुंचने लगे।