मानवाधिकार दिवस पर बक्सर न्यायालय परिसर से न्यायिक अधिकारियों के द्वारा बुधवार को अपराह्न 7:00 बजे कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने कहा कि मानवाधिकार हमारे रोजमर्रा के जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं। कैंडल मार्च में न्यायिक पदाधिकारी शामिल रहे।