बरकागाँव: हजारीबाग जिला पैक्स संघ ने धान अधिप्राप्ति अवधि 15 मई तक बढ़ाने के लिए मंत्री इरफान अंसारी को ज्ञापन सौंपा
हजारीबाग जिला पैक्स संघ ने धान अधिप्राप्ति अवधि विस्तार 15 मई 2026 तक करने के लिए खाद आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से पैक्स अध्यक्षों एवं किसानों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें झारखंड सरकार इस वर्ष अपने लक्ष्य को अभी तक पुरा नहीं कर सकी है क्योंकि इस वर्ष धान अधिप्राप्ति की समय 31 मार्च तक रखी गई थी। समय सीमा तक बहुतों किसानो की धान खरीद नहीं हुई।