राघोपुर: राघोपुर थाना की पुलिस ने चांदपुरा पंचायत से तीन फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
राघोपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपुरा पंचायत में छापेमारी कर तीन फरार वारंटी को गिरफ्तार हाजीपुर जेल भेजा है। गिरफ्तार किए गए वारंटी चांदपुरा निवासी रविंद्र राम, पांचू राम एवं कंचन राम बताया गया। राघोपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चांदपुरा से तीन फरार वारंटी को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेजा गया है।